जौनपुर के यूनियन बैंक की शाखा में गुरुवार रात चोरों ने जबरदस्त उत्पात मचाया और 48 लाख रुपए ले उड़े। चोरों ने जाते-जाते बैंक की खिड़की से 10 रुपये के सिक्के से भरे नौ बोरे बैंक के बाहर फेंक दिए। घटना की जानकारी होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। जलालपुर पुलिस के मुताबिक दर्जनों की संख्या में चोर बैंक के पीछे वाली खिड़की को गैस कटर से काट कर अंदर घुसे थे। बैंक की खिड़की को काटने के लिए चोरों ने 15 फीट ऊंची सीढ़ी का सहारा लिया।