जम्मू-कश्मीर के डोडा के गांवों में पिछले एक हफ्ते से आतंक फैलाने वाले दो तेंदुओं को पकड़ लिया गया है। गांववाले लंबे समय से वन विभाग और पुलिस से इन तेंदुओं को पकड़ने की अपील कर रहे थे। इसके बाद वन विभाग और पुलिस ने मिलकर एक ऑपरेशन चलाया और रात को इन दोनों तेंदुओं को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।