इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग बेहद खतरनाक मोड़ पर है. इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. ट्रंप ने चेतावनी दी है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जी7 शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले ही जाने का फैसला किया है। वॉइट हाउस ने इस बारे में जानकारी दी है। इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध को इसकी वजह बताया गया है। वॉइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने सोमवार शाम को कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप आज (सोमवार) रात वॉशिंगटन लौटेंगे, ताकि वे कई महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान दे सकें। इसके पहले ट्रंप की मंगलवार देर रात (स्थानीय समयानुसार) तक कनाडा में रहने की योजना थी। वे रविवार को कनाडा पहुंचे थे। कनाडा में आयोजित हो रहा जी7 सम्मेलन 17 जून को समाप्त हो रहा है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कई पोस्ट किए। ट्रंप ने अपने पोस्ट में तेहरान के लोगों को तुरंत शहर खाली करने की सलाह दी। इसके साथ ही, व्हाइट हाउस ने ऐलान किया कि ट्रंप जी7 शिखर सम्मेलन को जल्दी छोड़कर "कई अहम मामलों" पर ध्यान देने के लिए रवाना हो रहे हैं। ट्रंप ने अपने बयानों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अपनी पुरानी नीति को दोहराया और इसे रोकने की वकालत की है। उनके इस रुख ने एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं कि क्या यह तनाव युद्ध की ओर बढ़ सकता है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "ईरान को वो 'डील' साइन कर लेनी चाहिए थी, जो मैंने उनसे कहा था। इंसानी जिंदगियों का नुकसान का अफसोस है। मैं साफ-साफ कहता हूं ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे। मैंने बार-बार यही कहा है। सबको तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए।"