फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump-Munir Meeting: चर्चा में आई Trump और Munir की मुलाकात, Shashi Tharoor ने किसे किया याद

Thu, 19 Jun 2025 04:51 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असिम मुनीर से मुलाकात की। ट्रंप और मुनीर की मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई जिस पर अब शशि थरूर का बयान भी सामने आ गया है, थरूर ने तंज कसते हुए कहा कि उम्मीद है पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को खाना खिलाते वक्त अमेरिका ने उनसे आतंकवाद पर लगाम लगाने की हिदायत दी होगी। शशि थरूर ने यह भी कहा कि अमेरिका को वह दिन नहीं भूलना चाहिए जब पाकिस्तानी आतंकियों ने अमेरिका में घुसकर 2 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि खाना अच्छा होगा और इस दौरान उन्हें कुछ विचार करने का समय भी मिला होगा। मुझे उम्मीद है कि इस मुलाकात में अमेरिकी नेताओं ने पाकिस्तान को याद दिलाया होगा कि वह अपनी धरती से आतंकवादियों को पालने और उन्हें ट्रेनिंग और हथियार मुहैया कराने में मदद ना करे।”

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें