मेरठ में मवाना रोड पर थाना गंगानगर के रजपुरा पुलिया के पास सड़क हादसे में ओवरलोडेड ट्रक ने पहले रोडवेज बस में और फिर दो कारों में टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस के सभी शीशे टूट कर बिखर गए। ।वहीं कार सवार के मुताबिक किसी तरह उनकी जान बच सकी। कार सवार ने ये भी बताया कि ट्रक ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद भागने की फिराक में था लेकिन समय रहते उसे पकड़ लिया गया।