फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRF Ban Pak Reaction: China ने भी किया सपोर्ट, America ने TRF को किया बैन | Donald Trump

Sat, 19 Jul 2025 04:03 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

अमेरिका ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार को इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गौरतलब है कि टीआरएफ ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए उस हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। रुबियो ने कहा कि यह हमला भारत में नागरिकों के खिलाफ 2008 के मुंबई हमलों के बाद सबसे गंभीर आतंकी घटना थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ उसकी प्रतिबद्धता और भारत के साथ बढ़ते सहयोग को रेखांकित करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें