कोहरे का कहर पूरे उत्तर भारत में ट्रेनों की आवाजाही और विमानों की उड़ानों पर दिखाई पड़ने लगा है। रेलवे के मुताबिक 70 ट्रेनें और 23 उड़ानों में देरी दर्ज की गई है। कोलकाता, भुबनेश्वर और पटना को दिल्ली से जोड़ने वाली राजधानी एक्सप्रेस समेत 70 प्रमुख ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जबकि 30 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।