तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई है जिसमें 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं और यहां कबाड़ गोदाम में काम करते थे। वहीं मौके पर मौजूद हैदराबाद डीसीपी सेंट्रल जोन ने बताया कि सभी 11 शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।