नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही नौकरशाही में हलचल पैदा हो गई है। सचिव स्तर से थाना स्तर तक अफसरों में बेचैनी बढ़ गई है। इसी के साथ आशंका है कि पुरानी सरकार के करीबी अफसरों पर गाज गिर सकती है। एसपी सरकार के समय खास वर्ग को प्राथमिकता मिलने के आरोप है। इसी के साथ सचिवालय और विभागों में नए सचिवों के आने के संकेत भी नजर आ रहे हैं और हाशिए पर पड़े अफसरों के दिन बदलने की उम्मीद है। साथ ही यूपी से दिल्ली आए अफसरों के वापस कैडर में लौटने के आसार भी हैं।