पेट्रोल और डीजल की लगातर बढ़ रही कीमतों से जहां आम लोग परेशान हैं वहीं महंगाई में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे में हम अमर उजाला टीवी पर आपको जानकारी दे दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बैठक करनेवाले हैं। इस समीक्षा बैठक में अर्थव्यवस्था की सेहत के साथ ही तेल की बढ़ती कीमतों पर भी चर्चा की जाएगी।