विजयकांत के नेतृत्व वाली डीएमडीके ने सभी को हैरान करते हुए तमिलनाडु में 16 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चार दलों के गुट पीपुल्स वेलफेयर फ्रंट(पीडब्ल्यूएफ) के साथ बुधवार को एक गठबंधन किया और अभिनेता से नेता बने विजयकांत को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया।