TMC Rebel MP: TMC के 20 बागियों पर फैसला कब? क्या TMC के बागी सांसदों की सदस्यता रद्द होगी? तृणमूल कांग्रेस जल्द ही उन 20 बागी लोकसभा सांसदों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है, जिन्होंने पार्टी छोड़कर नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया यानी NCPI के साथ जुड़ने का एलान किया था।
सूत्रों के मुताबिक, इन सांसदों की अयोग्यता को लेकर अगले सात से 10 दिनों में याचिकाएं दाखिल की जा सकती हैं। यह कदम लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अयोग्यता याचिकाओं पर जल्द फैसला लेने की मांग के बाद सामने आया है।