गुजरात में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी मीडिया से मुखातिब हुए। अहमदाबाद में इस दौरान पार्टी के नए नवेले अध्यक्ष राहुल कुछ अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। जहां वो बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी को घेरना नहीं भूल रहे हैं वहीं पत्रकारों से भी चुटकी लेकर उन्होंने इतना तो दर्शा दिया है कि वो अब पुराने शर्मीले राहुल नहीं रह गए। देखिए आप भी जब अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने को मीडिया फ्रेंडली जताते हुए जवाब दिया जीएसटी पर ।