औरैया जिला के अछल्दा के गौसला गांव 13 साल की एक नाबालिग मिट्टी तले जिंदा दफन हो गई। दरअसल शिवानी गांव के बाहर टीले पर मिट्टी खोदने गई थी। टीले पर चढ़कर वह मिट्टी खोद ही रही थी तभी अचानक टीला धंस गया और उसके नीचे शिवानी दब गई। सांस न मिलने के कारण उसने दम तोड़ दिया। गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे के बाद लाश को बाहर निकाला जा सका।