फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए बताया क्यों निकाल रहे हैं भारत जोड़ो यात्रा?

Sat, 07 Jan 2023 03:03 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने यूपी में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने पीएम को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह अरबपतियों का लाखों-करोड़ों रुपये का कर्जा एक मिनट में माफ कर देंगे, लेकिन किसान के भूखा मरने के बाद भी उसका कर्जा माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी के चार खास मित्र है। वह एयरपोर्ट, रेलवे सहित अन्य सरकारी विभागों का निजीकरण करके उन चार मित्रों को सौंपना चाहते हैं। हमने सोचा कि संसद में काम के मुद्दे उठाएंगे। नोटबंदी, जीएसटी के गलत फैसलों पर बोलने की कोशिश की। जमीन अधिग्रहण कानून को जब मोदी सरकार लेकर आई तो रद्द कराने की कोशिश की। लेकिन हम जब पार्लियामेंट में बोलने की कोशिश करते हैं तो वो माइक बंद कर देते हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें