फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanya Mittal Bigg Boss 19: तान्या मित्तल का Bigg Boss जाने से पहले बड़ा खुलासा

Fri, 29 Aug 2025 06:32 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

'बिग बॉस 19' में जब से तान्या मित्तल गई हैं, तब से ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक के बाद एक दावे कर रही हैं। हालांकि इससे पहले जब हमने तान्या मित्तल से उनकी शादी और पर्सनल लाइफ के बारे में तो सुनिए उन्होने क्या कहा। हालांकि  बिग बॉस के एक एपिसोड में तान्या मित्तल ने अपने को-कंटेस्टेंट जीशान कादरी से बातचीत के दौरान कहा था कि उनके माता-पिता नहीं चाहते कि वो किसी से दोस्ती करें। उन्होंने यह भी कहा कि वो छोटे शहर से आती हैं और वहां लड़कियों के लिए लड़कों से दोस्ती करना ठीक नहीं माना जाता। इस बयान के बाद घर के सदस्य ही नहीं बल्कि दर्शक भी हैरान रह गए। तान्या का ये भी कहना है कि वो कहीं पर भी बाहर नहीं निकलती हैं। उनकी जिंदगी बहुत सिंपल है, वो बस घर से ऑफिस और ऑफिस से घर जाती हैं।  
तान्या मित्तल के इस बयान के बाद अब उनका एक पुराना इंटरव्यू क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में तान्या अपने बॉयफ्रेंड और ब्रेकअप पर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया था कि साल 2018 में उनका रिश्ता टूट गया था क्योंकि उनके बॉयफ्रेंड को वो ज्यादा खूबसूरत नहीं लगती थीं। बस अपने कुछ दिन पुराने वीडियो के चलते वो सवालों के घेरे में आ गई हैं। 

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें