तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और डीएमके नेता कनिमोझी भी कांग्रेस के लिए प्रचार करने कर्नाटक आ सकते हैं। अगर स्टालिन प्रचार करने कर्नाटक आते हैं तो यह विपक्ष को एकजुट करने की कांग्रेस के प्रयासों में बड़ा कदम साबित होगा। कर्नाटक में 10 मई को मतदान होंगे और 13 मई को वोटों की गिनती होगी।