सुप्रीम कोर्ट ने गुरूवार को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को सभी राज्यों में एकसाथ रिलीज करने का फरमान सुनाया है। इससे पहले मध्यप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा समेत छह राज्यों ने फिल्म पर बैन लगाया था। फिल्म के निर्माता ने चार राज्यों में बैन के बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। देखिए कोर्ट रूम में बहस के दौरान क्या दलीलें दी गई।