पंजाब में कांग्रेस के सत्ता में आते ही कांग्रेस के जीते हुए उम्मीदवारों के घरों पर समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। अमृतसर में डॉक्टर राजकुमार वेरका के घर झूमते नाचे समर्थकों का रेला पहुंचा। जीत के बाद डॉक्टर वेरका तो चंडीगढ़ गए हैं लेकिन उनकी पत्नी घर पर आने वालों का दिल खोलकर स्वागत कर रही हैं और होली की बधाइयां दे रही हैं।