अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग का कूटनीतिक हल निकलता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो सप्ताह के लिए युद्धविराम का एलान किया है। वहीं, ईरान ने भी कुछ शर्तों के साथ अमेरिका संग बातचीत पर सहमति जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्धविराम का एलान करते हुए कहा, ''पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से हुई बातचीत के आधार पर ईरान के खिलाफ होने वाले विनाशकारी हमले रोक दिए गए हैं। इस शर्त पर कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो जाए, मैं दो सप्ताह के लिए युद्धविराम पर सहमत हूं।''