वाराणसी में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह बीजेपी युवा मोर्चा की तरफ से आयोजित किए गए युवा सम्मेलन में पहुंचे। बतौर अतिथि सम्मेलन में मौजूद पंकज सिंह ने यूपी चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कहा कि यूपी की जनता बीजेपी के साथ है। इस दौरान पंकज सिंह ने विरोधी पार्टियों को भी निशाने पर लिया और कहा कि सरकार देश के हित में जो भी कदम उठाती है विरोधी पार्टियों को आपत्ति ही होती है।