नोएडा से एसपी प्रत्याशी सुनील चौधरी पुलिस से उलझ गए। उनके साथ ढेर सारे समर्थक मौजूद थे। पुलिस ने उन्हें इतने सारे समर्थकों के साथ प्रचार करने से रोका। जिसे सुनकर सुनील चौधरी पुलिस से उलझ गए। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह को जिताने के लिए ऐसा कर रही है।