फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Raghuvanshi Police Remand News: सोनम-राज को पुलिस रिमांड, बाकी तीनों को न्यायिक हिरासत।

Thu, 19 Jun 2025 08:13 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

शिलांग की जिला सत्र अदालत ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह को 2 दिन की पुलिस हिरासत में और अन्य 3 आरोपियों - आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले सोनम वर्मा की काॅल डिटेल में पता चला है कि 1 से लेकर 25 मार्च तक सोनम ने किसी संजय वर्मा नामक शख्स, जो अब राज ही निकला है, को 119 बार काॅल लगाए। वह नंबर अब बंद आ रहा था।

पुलिस ने इस बिंदु को भी जांच में शामिल किया था। यह कयास लगाए जा रहे थे कि संजय वर्मा की सिम का इस्तेमाल सोनम ने किया होगा और राज व सोनम इस नंबर पर बातें करते रहे होंगे। शाम को शिलांग में अफसरों ने सोनम से ही इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह राज का नंबर है। 1 मार्च से 8 अप्रैल के बीच सोनम ने राज को 234 बार काॅल किए थे। बता दें, राजा की हत्या 23 मई को शिलांग में हनीमून यात्रा के बहाने ले जाकर कर दी गई थी। इसमें सोनम और राज मुख्य साजिशकर्ता हैं, जबकि तीन अन्य आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया था। दरअसल ट्रू काॅलर पर संजय वर्मा नाम लिखा हुआ आ रहा था। सोनम दो मोबाइल फोन चलाती थी। एक नंबर से लगातार कई घंटों तक वह राज से बातें करती रही। देर रात तक दोनों के बीच बातें होती थीं।


बता दें, राज कुशवाहा सोनम का प्रेमी है। सोनम ने राज के साथ मिलकर ही हत्या की प्लानिंग की थी।SIT इस बात की जांच कर रही है कि क्या हत्या के पीछे प्रेम त्रिकोण के अलावा कोई वित्तीय कारण भी था। पूर्वी खासी हिल्स के SP रितुराज रवि के अनुसार, हत्यारों ने तीन बार कोशिश करने के बाद राजा रघुवंशी को मारने में सफलता पाई। उन्होंने कहा कि पहले प्रयास गुवाहाटी, नोंग रियात और वेइसावदोंग जलप्रपात के पास किए गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें