फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल बाद क्रिसमस पर शिमला ने ओढ़ी बर्फ की चादर

नरेश भारद्वाज, अमर उजाला टीवी/ शिमला Updated Mon, 26 Dec 2016 04:33 PM IST

क्रिसमस पर शिमला घूमने आए पर्यटकों को प्रकृति ने खास तोहफा दिया, जब 25 साल के लंबे इंतजार के बाद क्रिसमस पर बर्फबारी हुई। सुबह से ही शुरू हुई बर्फबारी ने शिमला शहर पर बर्फ की सफेद चादर उढ़ा दी। बर्फ की सफेद चादर देखकर न केवल स्थानीय लोगों बल्कि सैलानियों की भी मनचाही मुराद पूरी हो गई। क्रिसमल पर स्नोफाल का ये तोहफा शिमला के साथ चंबा, मनाली और डलहौजी में भी दिखाई दिया। किन्नौर के कुछ इलाकों में तो 15 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी, खजियार में 10 सेंटीमीटर और शिमला में सबसे कम तीन सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। इससे पहले 1991 में क्रिसमस के दिन शिमला में बर्फबारी हुई थी, उसके 25 साल बाद रविवार को क्रिसमस के दिन हुई बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल उठे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें