फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘साइकिल’ से उतरीं एसपी विधायक गजाला की भाभी सोफिया, अब खिलाएंगी ‘कमल’

Wed, 14 Dec 2016 10:54 AM IST
पंकज प्रसून, अमर उजाला टीवी/ कानपुर

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां जोड़तोड़ में लग गई हैं। बीजेपी ने सत्ताधारी समाजवादी पार्टी की विधायक गजाला लारी की भाभी सोफिया अहमद को तोड़ लिया है। सोफिया का आरोप है कि उनके पति ने उन्हें तीन तलाक कह कर आधी रात को घर से निकाल दिया था। सोफिया अब तीन तलाक के खिलाफ बीजेपी से जुड़कर मुस्लिम महिलाओं को एकजुट करेंगी। सोफिया का कहना है कि वो बीजेपी में शामिल होकर मुसलमानों में जागरूकता फैलाएंगी कि शरीयत के नाम पर महिलाओं के साथ क्या किया जा रहा है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें