बदायूं सदर सीट से शिवसेना प्रत्याशी रामसेवक पटेल ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के लिए रामसेवक समर्थकों की भारी भीड़ के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कलेक्ट्रेट के गेट के अंदर घुसने को लेकर पटेल समर्थकों की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। प्रत्याशी रामसेवक पटेल ने हाल ही में बीजेपी का दामन छोड़ शिवसेना का हाथ थामा है जिन्हें सदर सीट से टिकट मिला है ।