Shivraj Singh Chauhan Slams Air India: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया में टूटी और धंसी हुई सीट अलॉट हो गई। शिवराज जब सीट पर बैठे तो उनको तकलीफ का समाना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने एयर इंडिया पर जमकर गुस्सा निकाला। वहीं, शिवराज सिंह चौहान की शिकायत के बाद विमानन कंपनी एअर इंडिया ने केंद्रीय मंत्री से माफी मांगी है।