मुलायम परिवार में चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश में एक दूसरे को नीचा दिखाने और पटखनी देने का दौर जारी है। शिवपाल ने भतीजे अखिलेश के करीबी मंत्री पवन पांडे को समाजवादी पार्टी से बर्खास्त करने की सिफारिश की और मुलायम ने पवन को पार्टी से बाहर निकाल दिया। पवन पांडे पर आरोप है कि उन्होंने सीएम आवास में विधायक आशु मलिक की पिटाई की थी। इससे पहले अखिलेश ने राज्यपाल से मुलाकात कर सियासी समीकरणों के फिर से बिगड़ने की अटकलें बढ़ा दी थीं, लेकिन शिवपाल यही कहते नजर आए कि पार्टी और परिवार में सब ठीक है।