शिवसेना के संसदीय मंत्री रवींद्र गायकवाड़ ने ये स्वीकार किया है कि उन्होंने एयर इंडिया के एक स्टाफ मेंबर के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि वो उनके साथ सीट को लेकर अभद्रता कर रहा था, जिसके बाद मंत्रीजी ने कर्मचारी पर दनादन जूते बरसा दिए। पूरा मामला तब सामने आया जब एयर इंडिया के कर्मचारी ने मामले की शिकायत की। फिलहाल एयर इंडिया ने मामले की तफ्तीश के लिए एक टीम का गठन किया है।