शरद पवार ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाआों को आरक्षण देने के मामले पर उत्तर भारत और संसद की “मानसिकता” पर सवाल उठाया है। शरद पवार ने कहा कि उत्तर भारत और संसद की “मानसिकता” अभी भी लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के अनुकूल नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पुणे डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े एक सवाल पर यह बयान दिया।