फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lionel Messi: लियोनेल मेसी के वीडियो से शाहरुख खान गायब, सिर्फ करीना कपूर के साथ शेयर की तस्वीर

Wed, 17 Dec 2025 06:00 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Lionel Messi: दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी का भारत दौरा अब पूरा हो चुका है। अपने GOAT इंडिया टूर के बाद अब मेसी वापस लौट चुके हैं। लेकिन वो अभी भी भारत में बिताए पलों में खोए हुए हैं। अब स्पैनिश फुटबॉलर ने एक वीडियो शेयर करते हुए भारत में बिताए चुनिंदा पलों को याद किया। साथ ही भारत में मिले प्यार और सम्मान के लिए आभार जताया है।

इस वीडियो को साझा करते हुए मेसी ने कैप्शन में लिखा, ‘नमस्ते भारत! दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता की यात्राएं अविश्वसनीय रहीं। गर्मजोशी से स्वागत, शानदार मेहमाननवाजी और पूरी यात्रा के दौरान मिले प्यार के लिए धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि भारत में फुटबॉल का भविष्य उज्ज्वल है।’

सबसे खास बात कि अपने इस वीडियो में मेसी ने जिन चुनिंदा पलों को कैद किया, उनमें हस्तियों से मुलाकात में सिर्फ करीना कपूर से मुलाकात का पल शामिल है। अब मेसी के वीडियो से शाहरुख खान के गायब होने पर यूजर्स भी हैरान हैं। इस पर नेटिजेंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें