फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Dirty Water News: इंदौर के भागीरथपुरा बस्ती में 'गंदा' पानी पीने से कई लोगों की मौत! मचा हड़कंप

Tue, 30 Dec 2025 09:31 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Indore Dirty Water News: इंदौर के भागीरथपुरा बस्ती में बीते पांच दिन से उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर आने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। मंगलवार को भी कुछ लोग अस्पताल पहुंचे।

खबरों के मुताबिक, भागीरपुरा बस्ती में बीते तीन दिन में चार मौतें हो चुकी है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल है। सभी को उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायतें थी, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इन मौतों की पुष्टि नहीं कर रहा है, लेकिन मृतकों के परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों ने बीमारी से मौतों की पुष्टी की है।

भागीरथपुरा बस्ती में रहने वाले लोगों का कहना है कि पानी पीने के बाद दर्जनों लोग तबियत बिगड़ने पर अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि, इससे कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है। तो वहीं, दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने इन मौतों की पुष्टि नहीं की है।

इंदौर के चीफ मेडिकल और हेल्थ ऑफिसर डॉ. माधव हसानी ने कहा, "कल हमें प्राइवेट अस्पतालों से जानकारी मिली कि उनके पास उल्टी और दस्त के मरीज़ों की संख्या असामान्य रूप से ज़्यादा आ रही है। शाम तक हमें 7-8 अस्पतालों से रिपोर्ट मिली कि लगभग 32 मरीज़ भर्ती हुए हैं। इसके पीछे की वजह अभी साफ नहीं है। हमने मरीज़ों के घरों से पानी के सैंपल लिए हैं। 48 घंटे में हमें रिपोर्ट भी मिल जाएगी। अभी तक दस्त की वजह से किसी की मौत की खबर नहीं है।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें