देश में जलवायु परिवर्तन से संबंधित जानकारी देने के लिए देश में करीब सभी छोटे-बड़े शहरों के भ्रमण पर निकली साइंस एक्सप्रेस के मऊ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। वन-पर्यावरण और जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने स्वागत समारोह के बाद साइंस एक्सप्रेस में लगी प्रर्दशनी के बारें में जानकारी ली । यह स्पेशल ट्रेन लगभग 19 हजार किमी की यात्रा तय करेगी और छात्रों के लिए 68 स्थानों पर रुकेगी।