पुणे के एक स्कूल तीन साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है जहां एक शिक्षिका ने बच्चे को इतनी बुरी तरह से पीटा कि दोनों आंखों में सूजन और शरीर में मार के निशान साफ नजर आ रहे हैं। बच्चे के माता पिता ने शिक्षिका के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है और शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ।