दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और लोक निर्माण, शहरी विकास व उद्योग मंत्री सत्येन्द्र जैन के दफ्तर पर गुरुवार को सीबीआई ने छापा मारा। इससे पहले सत्येंद्र की तथाकथित हिस्सेदारी वाली कंपनियों की संपत्ति इनकम टैक्स विभाग जब्त कर चुका है जिन कंपनियों की संपत्ति जब्त की गई, उनके शेयर कथित तौर पर जैन के पास बताए जाते हैं और मामला बेनामी संपत्ति से जुड़ा है। जिन चार कंपनियों को इनकम टैक्स ने नोटिस जारी किया उसमें से एक इंडो मेटल इंपैक्स की 69 बीघा जमीन जब्त की गई है। चारों कंपनियों को मिलाकर 100 बीघा जमीन बतायी जा रही है।