उत्तर प्रदेश के संभल में इस वक्त तनाव फैला हुआ है। बीते दिन यानी रविवार को संभल शहर की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए दाखिल वाद के आधार पर सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर की टीम पहुंची तो हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई है और कई अधिकारियों समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं। तनाव को देखते हुए संभल में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। हिंसक घटना के बाद देश में राजनीति भी शुरू हो गई है। पक्ष-विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आइये जानते हैं कि संभल की जामा मस्जिद का विवाद क्या है? यह मामला अदालत में कब और कैसे पहुंचा? अभी क्या हुआ है? सर्वे क्यों कराया जा रहा है? हिंसा क्यों भड़की?