संभल के चंदौसी में मुस्लिम बहुल मोहल्ला लक्ष्मणगंज में मिली बावड़ी में सातवें दिन बावड़ी की पहली मंजिल के गलियारों से मिट्टी हटाने का काम जारी है। एएसआई की टीम भी बावड़ी स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है। इससे पहले, गुरुवार को भी पहली मंजिल के गलियारों से मिट्टी हटाने का काम किया गया था।