फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SP MLA Pooja Pal: अखिलेश यादव की विधायक ने की सीएम योगी की तारीफ! वीडियो वायरल

Thu, 14 Aug 2025 01:42 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

यूपी विधानसभा में विज़न डॉक्यूमेंट 2047 को लेकर चर्चा चल रही है. इस बीच सपा विधायक पूजा पाल सीएम योगी की तारीफ करते हुए नजर आईं. पूजा पाल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उत्तर प्रदेश विधानसभा में विज़न डॉक्यूमेंट 2047 को लेकर चर्चा चल रही है. इस बीच सपा विधायक पूजा पाल सीएम योगी की तारीफ करते हुए नजर आईं. पूजा पाल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पूजा पाल ने कहा कि जब मैं इस लड़ाई से थकने लगी तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया और अतीक अहमद को मिट्टी में मिलाया. पूजा पाल का ये बयान सुर्खियों में बना हुआ है. पूजा पाल ने भाषण के दौरान कहा कि 'मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में जीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लागू करके मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया जिसके कारण अतीक अहमद जैसे अपराधी मारे गए. आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर भरोसे से देखता है, 'मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया'... मैंने तब आवाज उठाई जब मैंने देखा कि कोई भी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ना नहीं चाहता, जब मैं इस लड़ाई से थकने लगी तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया..."

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें