उत्तर प्रदेश के बरेली में एसपी और बीजेपी प्रत्याशी मंगलवार के तड़के सुबह आपस में भिड़ गए। बीजेपी प्रत्याशी केशर सिंह और एसपी प्रत्याशी भगवत सरन के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों के समर्थक भी आपसे में उलझ गए। भगवत सरन ने केशर सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही एसपी प्रत्याशी के समर्थकों ने हफिगंज थाने के बाहर हंगामा करते हुए थानेदार पर बीजेपी समर्थकों को हिरासत से रिहा करने का आरोप लगाया।