बॉलीवुड के भाईजान अवैध हथियार मामले में सलमान खान शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय जोधपुर ग्रामीण में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट में 20-20 हजार रुपए के दो बॉन्ड भरे। इसके बाद सलमान कोर्ट से सीधे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। आइये जानते हैं ये मामला आखिर क्या है।