जीतू पटवारी के MP कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने अपने ट्वीट में लिखा, "श्री जीतू पटवारी जी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक शुभेच्छा। श्री उमंग सिंघार जी को नेता प्रतिपक्ष एवं श्री हेमंत कटारे जी को उप नेता प्रतिपक्ष बनने पर बधाई। आप सबके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में जनता की मजबूत आवाज बने, ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं।"