आरपीएस ने किंग्स इलेवन पंजाब को अपने आखिरी लीग मैच में 9 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह पहला मौका है जब आरपीएस ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। पंजाब की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 73 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में आरपीएस ने 12 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। जयदेव उनादकट को उनकी किफायती गेंदबाजी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।