फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohini Acharya Viral Video: रोहिणी ने फोन पर किसे सुनाया? वायरल हुआ वीडियो

Tue, 18 Nov 2025 07:31 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

रोहिणी आचार्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक पत्रकार की क्लास लगाती सुनाई दे रही हैं. रोहिणी ने बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रोहिणी आचार्य ने बातचीत का वीडियो अपने एक्स हैंडल और फेसबुक से शेयर किया है. फोन पर जिस व्यक्ति से वो बात कर रही हैं वो बिहार के वरिष्ठ पत्रकार हैं. रोहिणी ने बातचीत में पत्रकार से सवाल किया, "आप ये बताएं कि बेटियों को कितना घंटा और कितने दिन मायके में रहना चाहिए इसका हिसाब बताइए". बातचीत में रोहिणी ने पत्रकार से कहा कि वे अपने भाई तेजस्वी यादव के बुलाने पर आई थीं. बातचीत का वीडियो रोहिणी ने शेयर किया है। रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा है, "जो लोग लालू जी के नाम कुछ करना चाहते हैं, तो ऐसे लोगों को झूठी हमदर्दी जताना छोड़ कर हॉस्पिटल्स में अपनी अंतिम सांसें गिन रहे उन लाखों-करोड़ों गरीब लोगों, जिन्हें किडनी की जरूरत है, को अपनी किडनी देने के लिए आगे आना चाहिए. लालू जी के नाम पर अपनी किडनी दान करनी चाहिए. पिता को किडनी देने वाली शादीशुदा बेटी को गलत बताने वाले हिम्मत जुटाकर उस बेटी से खुले मंच पर खुली बहस करें.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें