मेरठ के चरथावल में आयोजित किसान अधिकार रैली में राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौ. अजित सिंह ने शिरकत की। इस दौरान चौ. अजित सिंह किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी पर जमकर बरसे। अजीत सिंह ने नोटबंदी का विरोध करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को अपने काम-धंधे छोड़कर बैंक की लाइनों में लगने के लिए मजबूर कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने रैली में उमड़ी भीड़ से साथ मिलकर बीजेपी को सबक सिखाने की बात कही।