Ratan Tata News: भारत के रतन कहे जाने वाले दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा अरबपतियों में शामिल होने के बावजूद अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीत लेते थे। वह उन शख्सियतों में शुमार थे, जिनका हर कोई सम्मान करता था। अपनी कारोबारी उपलब्धियों के साथ-साथ अपने विनम्र स्वभाव और परोपकारी कार्यों के भी लिए जाने जाते थे। इस बीच, पूर्व आईपीएस और वर्तमान में योगी सरकार में राज्य मंत्री असीम अरुण ने उनसे जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं।