उत्तर प्रदेश के हरदोई में रामलीला का मंचन किया गया। नुमाइश मैदान में श्री गोविंद गोपाल लीला संस्थान के कलाकारों ने श्री राम वनवास के दृश्यों को प्रस्तुत किया। कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि महाराज दशरथ खुद को वृद्ध मानकर राम को अयोध्या का राजा बनाना चाहते हैं, जिसे सुनकर उनके दरबारियों ने हर्ष और उल्लास का प्रदर्शन किया।