समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रामगोपाल यादव ने नोटबंदी का विरोध कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। रामगोपाल यादव ने नोटबंदी से परेशान लोगों के हिमायती बनकर प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही पीएम को नोटबंदी के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की नसीहत भी दे दी।