पिछले कुछ महीनों में कई रेल हादसों का गवाह बन चुके कानपुर के रेल अधिकारी कोई सबक लेने को तैयार नहीं हैं, तभी तो एक और बड़ी लापरवाही सामने आ गई। अमर उजाला टीवी के कैमरे में कैद हो गईं वो तस्वीरें जिसमें रेल की अप और डाउन लाइन के बीच भीषण आग लगी दिखाई दे रही है जबकि बगलवाली पटरी से राजधानी एक्सप्रेस गुजर रही थी। हालांकि इसके बाद एक दूसरी ट्रेन के चालक ने सूझबूझ दिखाई और आग वाली जगह से काफी दूर ही ट्रेन को रोक दिया।