राजस्थान में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) के बीच मौसम विभाग ने राहत की बड़ी खबर दी है। जहाँ एक ओर बाड़मेर में तापमान 40.8°C के पार पहुँच गया है, वहीं 14 मार्च से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है। इसका असर अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, टोंक, नागौर और पाली समेत कई जिलों में देखने को मिलेगा।