राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया की 'घर वापसी' का कदम बीजेपी के लिए क्या संजीवनी साबित होगा? खासतौर पर शेखावाटी जैसे मजबूत दुर्ग के लिए ये सवाल काफी अहम हो जाता है...ऐसे में मीडिया में ये भी चर्चा है कि पहली बार कांग्रेस की रणनीति पर भाजपा भी चलने वाली है ? दो हार के बाद बीजेपी ने अचानक प्लान बदल डाला है और अब तो कांग्रेस के सीनियर नेता सुभाष महरिया की वापसी से ये भी कहा जा रहा है कि कई कांग्रेसियों पर भी बीजेपी की नजर है